101 कारण मैं मोदी को वोट क्यों करूंगी?
नमस्कार प्रिय पाठकों,
आपके हाथ में जो पुस्तक है वो, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के 10 वर्षों के काम पर एक ग्राफिक उपन्यास (या लोकप्रिय भाषा में कॉमिक बुक) के माध्यम से गंभीर राजनीतिक टिप्पणी करने का एक दुर्लभ प्रयोग है। इस पुस्तक में 10 अलग-अलग लोकप्रिय कला शैलियों का उपयोग किया गया है। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में “राजनीतिक टिप्पणी के लिए ग्राफिक्स उपन्यासों का उपयोग" विषय पर अपने शेवनिंग गुरुकुल फेलोशिप के तहत किए मेरे शोध के दौरान, मैंने विभिन्न राजनीतिक ग्राफिक उपन्यासों का अध्ययन किया और उनका अनुसरण किया। मैंने समझ कि ग्राफिक उपन्यास राजनीतिक विचारों को जनता तक पहुँचाने का एक बहुत शक्तिशाली साधन हो सकते हैं। यह पुस्तक एक मतदाता के दृष्टिकोण से लिखी गई है, कि वह 2024 में नरेंद्र मोदी को फिर से सत्ता में लाने के लिए वोट क्यों देगी। मैंने अपनी अधिकांश कहानियाँ मोदी सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे बात करने के बाद एकत्र की हैं।
मैं विशेष रूप से इस पुस्तक के कला निर्देशक महेश शर्मा को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने मेरी स्क्रिप्ट को चित्रों के माध्यम में बदलने के लिए मेरे साथ मिलकर काम किया। मैं किताब डिजाइन करने में मेरी मदद करने के लिए पल्लवी सक्सेना और आनंद कुमार उपाध्याय को धन्यवाद देना चाहता हूं। इस पुस्तक में 10 कला शैलियाँ शामिल हैं - सेमि रीयलिस्टिक आर्ट स्टाइल, कार्टून स्टाइल, स्टायलाइज़्ड स्टाइल, माँगा स्टाइल, वाटरकलर स्टाइल, रीयलिस्टिक आर्ट स्टाइल, ब्लैक एंड वाइट स्टाइल, ट्रेडिशनल इंडियन कॉमिक बुक स्टाइल, डिस्नी स्टाइल और सेपीआ/म्यूटेड स्टाइल। मैं उन विभिन्न कलाकारों को हृदय से धन्यवाद देना चाहूँगा जिन्होंने इस पुस्तक पर काम किया है और विभिन्न कला शैलियों द्वारा इसमें अपना योगदान दिया सम्राट बेज, सृजिता, मधुरा, दीपक, कौशिक, कमलजीत और आकाश । मैं अमन आर्य मिश्रा को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने पुस्तक में कुछ विषयों के लिए लघु हिंदी कविताओं को लिखने में मेरी मदद की। मैं अपनी धर्म पत्नी श्वेता राउ दुग्गु, आनंद कुमार उपाध्याय, बी एस गुप्ता जी, मोहित जैन जी को संपादन और प्रूफरीड करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।
इस ग्राफिक उपन्यास का प्रत्येक पृष्ठ एक विस्तृत साहित्यिक और कलात्मक यात्रा से होकर गुजरा है। सबसे पहले मैंने अपने प्राथमिक शोध के आधार पर सभी पृष्ठों की पटकथा लिखी व स्टोरीबोर्ड सुझाया। वहां से कला निर्देशक और कलाकार आगे बढ़े। सबसे पहले आर्ट डायरेक्टर ने लेआउटिंग की, फिर आर्टिस्ट ने रफ स्केचिंग की, फिर कलरिंग की और फिर डायलॉग्स जोड़े। प्रत्येक पैनल, प्रत्येक पृष्ठ और प्रत्येक संवाद के लिए टीम के सदस्यों के बीच विस्तृत समीक्षा और फीडबैक लूप चलते रहे।
तो अब आपके हाथ में है - '101 कारण, मैं मोदी को वोट क्यों करूँगी'
-:शांतनु गुप्ता:-
आर्ष साहित्य :शेखचिल्ली और लाल बुझक्कड़
आर्ष साहित्य : नक कटा चोर और मूर्ख गुरु चेले
आर्ष साहित्य : महर्षि दयानन्द सरस्वती और उनके क्रान्तिकारी शिष्य
आर्ष साहित्य :लाला लाजपत राय
Kathabharati-H-03-Sri Guruji
Kathabharati-H-02-Surya Parmal Ki Shaurya Gatha
Kathabharati-H-Dr Hedegawar
प्रगति पुरुष नरेंद्र मोदी
Leave a Reply