कन्याकुमारी
कन्याकुमारी, भारत के दक्षिणी छोर पर आशा अंतरीप (Cape Camorin) के तटों पर स्थित मन्दिर में प्रतिष्ठित देवी है। यह स्थान यात्रियों के आकर्षण का महान् केन्द्र है तथा भक्तों के लिए तीर्थ स्थान है। लोग यहाँ भारतीय सागर, बंगाल की खाड़ी और अरब सागर का संगम देखने तथा कन्याकुमारी के मन्दिर में अराधना करने आते हैं। वास्तव में इसी देवी के कारण इसका नाम कन्याकुमारी पड़ा है, जिसे संक्षेप में कुमारी भी कहते हैं। स्थल पुराण में कन्याकुमारी के विषय में एक अत्यधिक रोचक कहानी है। वैसे शिव पुराण में भी कन्याकुमारी एवं भगवान शिव के प्रति उसके अगाध प्रेम का वर्णन है। विभिन्न पुस्तकों से उद्ध त् यह कहानी पाप पर धर्म की परम विजय की एक उत्तेजक कथा है जो कि बाल पाठकों के लिए अति रोचक बन पड़ी है।

Leave a Reply