Welcome to Madhur Sangrah - Another essence of MADHUR BAL PUSTAKALAYA | Classic n Vintage Old Books and Comics got here new Life | Reengage with your timeless classics and modern favorites |

Madhur Sangrah - Where Paper Meets Pixel

×
दिनांक 19 अप्रैल 2026 दिन बुधवार विक्रम संवत् 2083 वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया (अक्षय तृतीया) की हार्दिक शुभकामनाएं! दिनांक 19 अप्रैल 2026 दिन बुधवार विक्रम संवत् 2083 वैशाख शुक्ल पक्ष तृतीया (अक्षय तृतीया) की हार्दिक शुभकामनाएं!
Translate

ADCK-H-16-Swami Ramtirth

Tuesday, 24/03/2026 06:56 PM
Author
Chief Editor
Volume/Serial
16
Category
ADCK
Language
Hindi
ADCK-H-16-Swami Ramtirth

ADCK-H-16-Swami Ramtirth

Category 1
Category 3
NA
Category 4
NA

स्वामी रामतीर्थ

स्वामी रामतीर्थ जी, न केवल भारत अपितु विश्व की महानतम विभूतियों में से एक थे। आप बीसवीं शताब्दी के एक महान संत और उच्च कोटि के व्यवहारिक दार्शनिक थे जिन्होंने विश्व को सरल, व्यवहारिक वेदान्त, विश्व-बंधुत्व और सार्वभोम प्रेम का अमर संदेश दिया। आप एक आदर्श विद्यार्थी, आदर्श शिक्षक और आदर्श मानव थे। आपका पूर्णतः स्वच्छ, निर्मल और सफल जीवन हम सब के लिए, विशेषतः विद्यार्थियों के लिए अत्यन्त प्रेरणाप्रद है। उनका ज्योतिमर्य जीवन और कार्य हमारी अमूल्य सांस्कृतिक धरोहर का एक महत्वपूर्ण भाग है। स्वामी राम की शिक्षाएँ सब लोगों और सब कालों के लिए हैं जिनके व्यापक प्रचार-प्रसार से संसार के लोगों के जीवन को सुखी, आनन्दमय और प्रेममय बनाकर स्थायी विश्व-शान्ति के लिए आधार तैयार किया जा सकता है । स्वामी जी के प्रेरक विचारों को जीवन में उतारकर हम भारतवासी अपना और अपने देश का सही नव-निर्माण कर सकते हैं।
इस रचना में मन मोहक ढंग से स्वामी राम-कथा प्रस्तुत की गई है जो पाठकों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी और उनके जीवन को एक नई दिशा दे सकेगी। इसके अध्ययन से पाठकों के मन में भारत और भारतीय संस्कृति के प्रति आदर और प्रेम के भाव प्रस्फुटित होंगे और जीवन का लक्ष्य निर्धारित करने तथा प्राप्त करने में उन्हें सहायता मिलेगी।

 

  • आदर्श चित्रकथा 
  • शीर्षक : स्वामी रामतीर्थ
  • संख्या : 16
  • कुल पृष्ठ : 36
  • लिपि : हिंदी
  • प्रकाशक : आर्गस सेंट्रल इंटरप्राइजेज नई दिल्ली-13 
  • प्रकाशन वर्ष : .......

Comments

Leave a Reply

Login to comment