संतोषी माता
जगन्माता श्री दुर्गा का सबसे लोकप्रिय अवतार श्री संतोषी मां का है। माता की यह आकृति संकट टालने वाली, दुःख, रोग, दारिद्रय दूर करने वाली तथा धन दौलत, सुख सम्पत्ति, मन वांच्छित फल देने वाली है। इस कारण अत्यन्त लोकप्रिय है। भारत के ग्रामों में मां के मन्दिर जगह-जगह पाये जाते है। मन्दिर किसी विशेष पवित्र स्थान पर होते हैं जैसे कोई टीला अथवा घना जंगल। कई जातियों में संतोषी मां के त्यौहार, उपवास, पूजा-पाठ तथा जाग्ररण करके मनाये जाते हैं। इस देवी में सौंदर्य और वैभवसम्पन्न होने के कारण लोगों को आकर्षित करने की प्रभावशाली शक्ति है, और हम इसे न केवल प्रेम-भक्ति परन्तु आदर और सन्मान से भी देखते हैं। वस्तुत: इसमें दुर्गा, लक्ष्मी तथा सरस्वती का समावेश है।

Leave a Reply