वैष्णो देवी
वैष्णो देवी मन्दिर भारत का एक प्रमुख स्थान है। श्रद्धालु भक्त साल भर यहां दूर दराज़ से देवी के दर्शन करने और मनमांगी मुराद पाने प्राते हैं। गौरव गाथा के इस अंक में दो कथाएं हैं। पहली कथा श्रीधर नाम के एक ग़रीब ब्राह्मण की है जो वैष्णो देवी का पक्का भक्त था। उसकी असीम भक्ति से प्रसन्न होकर देवी एक दिन बालिका का रूप धर कर उसकी कुटिया में आई। इस कहानी में आप पढ़ेंगे कि किस तरह देवी ने श्रीधर की कुटिया में चमत्कार दिखाया, किस तरह योगी भैरव को उसके दुर्व्यवहार के लिए दंड दिया और किस तरह ग़रीब ब्राह्मण को वरदान दिया। दूसरी कथा एक निस्संतान दंपत्ति की है— दोनों पति पत्नी इतने स्वार्थी थे कि पड़ोस के बच्चे उनसे दूर रहते थे। एक बार देवी ने पत्नी के सपने में आकर उसे वरदान दिया। वह वरदान क्या था? यह कहानी ही बताएगी।
Leave a Reply