Welcome to Madhur Sangrah - Another essence of MADHUR BAL PUSTAKALAYA | Classic n Vintage Old Books and Comics got here new Life | Reengage with your timeless classics and modern favorites |

Madhur Sangrah - Where Paper Meets Pixel

×
*चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा नव संवत्सर 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं!*यह वेबसाइट निर्माणाधीन है!* *चैत्र शुक्लपक्ष प्रतिपदा नव संवत्सर 2083 की हार्दिक शुभकामनाएं!*यह वेबसाइट निर्माणाधीन है!*
Translate

ACK-SPL-H-Six Volume Set-Valmiki Ramayan

Thursday, 19/03/2026 09:38 PM
Author
Chief Editor
Volume/Serial
NA
Category
ACK
Language
Hindi
ACK-SPL-H-Six Volume Set-Valmiki Ramayan

ACK-SPL-H-Six Volume Set-Valmiki Ramayan

Category 1
Category 2
Category 3

अमर चित्र कथा द्वारा प्रकाशित 'वाल्मीकि रामायण' का 6-वॉल्यूम का हिंदी बॉक्स सेट एक सचित्र संग्रह है, जो 960 पृष्ठों में राम के जीवन को प्रस्तुत करता है। यह सेट बच्चों और वयस्कों के लिए आदर्श है, जिसमें बचपन, वनवास, सीता हरण, और रावण वध जैसी प्रमुख घटनाएं हैं।

यह हार्डकवर संस्करण बच्चों की शब्दावली और कल्पना को विकसित करने के लिए बेहतरीन है। यह 6 खंड राम के बचपन, वनवास, सीता हरण, हनुमान की भक्ति और रावण की मृत्यु की कहानी को चित्रित करता है, जो मूल्य-आधारित शिक्षा प्रदान करता है। यह बच्चों के लिए कर्तव्य, सम्मान, अच्छाई और बुराई के बारे में जानने के लिए एक सुलभ और दृश्य रूप से आकर्षक तरीका है।

रामायण विश्व के महानतम महाकाव्यों में से एक महाकाव्य है। राम और सीता की कहानी बहादुरी, साहस, प्रेम और निष्ठा, मानवी भावनाएं और दुखदायी गलतियां तथा बुराई पर अच्छाई की विजय से ओतप्रोत कालजयी कथा है। भारत के प्राचीन इतिहास और संस्कृति की महत्त्वपूर्ण जानकारियां देनेवाला रामायण हमारी विरासत का अभिन्न अंग है। पाँच हजार वर्ष पूर्व ऋषि वाल्मीकि द्वारा संस्कृत में लिखी गई इस कथा ने सभी के मन पर अपनी अमिट छाप छोड़ी है। इस कथा ने सभी के मन को छू लिया है। भारत के हर राज्य में, लगभग हर भाषा में इस कथा के संस्करण देखने को मिलते हैं। जैसे नृत्य, नाटक, कठपुतली, चित्रकला और रामायण के दृश्यों को दर्शाते शिल्पकला | महान भक्तों द्वारा रचित रामायण के गीतों को शास्त्रीय और लोकसंगीत में विशेष स्थान प्राप्त हैं। पूरे एशिया महाद्वीप में इस कथा का प्रचार-प्रसार हुआ है। तिब्बत, चीन, जापान, म्यांमार, थाईलैंड, कंबोडिया, इंडोनिशिया (बाली) और फिलिपिन्स जैसे देशों में इस कथा के अनूठे रूप पाए जाते हैं। अमर चित्र कथा द्वारा ये पुनर्कथन वाल्मीकि रचित मौलिक महाकाव्य पर आधारित है जिसमें सात काण्ड या पुस्तकें हैं, जिनमें 645 अध्याय समाविष्ट हैं।

इस बॉक्स संस्करण में वाल्मीकि रामायण के छह अलग अलग अध्यायों के लिए छह अलग-अलग पुस्तकें प्रकाशित की गयी है। आगे इस "मधुर संग्रह" पर भी उसी क्रमानुसार विभिन्न कांडों के अलग-अलग समीक्षा प्रस्तुत की गयी है। 
👉🏿    बाल काण्ड
👉🏿   अयोध्या काण्ड
👉🏿   अरण्य काण्ड
👉🏿   किष्किन्धा काण्ड
👉🏿   सुंदर काण्ड
👉🏿   युद्ध काण्ड
              और उत्तर काण्ड

विवरण:
प्रकाशन: Amar Chitra Katha

श्रेणी : महाकाव्य तथा धार्मिक कथाएं
भाषा: हिंदी
वॉल्यूम: 6 (सेट)
प्रारूप: सचित्र कॉमिक बुक / हार्डकवर
कुल पृष्ठ: लगभग 960 (विवरण के अनुसार) 

Comments

Leave a Reply

Login to comment